


महातीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज द्वारा धरना प्रदर्शन ,कैंडल मार्च ,मौन जुलूस आयोजित करके विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जैन समाज सड़को पर है वही जैन समाज में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी के तहत शनिवार को श्री दिगंबर जैन नसिया टोंक में दीपक गंगवाल तथा विजय कुमार ने मुंडन करवा करके विरोध प्रदर्शन किया।
समाज के पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने का निर्णय वापस नहीं लेने एवं जैन समाज की मांगों को नहीं मांनने के विरोध में 2 जनवरी को टोंक जैन समाज व सर्व समाज के द्वारा शाम 6:30 बजे जैन नसिया से एक विशाल कैंडल मार्च बड़ा कुआं होता हुआ घंटाघर जाएगा।जहां केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया जाएगा ।
सम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन के भागचंद फुलेता व समाज के मंत्री धर्मेंद्र पासरोटिया ने बताया कि इससे पूर्व भी टोंक समाज द्वारा जुलूस धरना, प्रदर्शन किया जा चुका हैय यदि सरकार जैन समाज की मांग नहीं मानती हैं तो धर्म और आस्था के लिए इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।