Saturday, 29 August 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा को भाजपाईयों ने दी श्रद्धाजंलि


पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा को भाजपाईयों ने दी श्रद्धाजंलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माँ हीरा बा के निधन हो जाने पर शनिवार को सरकारी डाक बंगला टोंक में भाजपा की तरफ से प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने हीरा बा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

प्रार्थना सभा में जिला प्रमुख सरोज बंसल,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,महामंत्री विष्णु शर्मा,नगर परिषद टोंक के पूर्व सभापति गणेश माहुर, लक्ष्मी देवी जैन,पार्षद बीना छामुनिया,भाजपा जयपुर संगठन प्रभारी नरेश बंसल,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि वह ऐसी माँ थी जिसके सपूत ने भारत का सिर दुनिया में ऊंचा किया है उनके व्यवहार की ममता व दृढ़ता ने प्रधानमंत्री मोदी को देश की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और आज उनके संस्कार मोदी के रूप में सबके लिए मार्गदर्शन का काम कर समूचे भारत में पल्लवित हो रहे हैं।अपने अतुलनीय अविस्मरणीय प्रयासों से जिस माँ हीरा बा ने मोदी के व्यक्तित्व का निर्माण करके इतनी ऊंचाई पर पहुंचने की क्षमता दी।पीएम मोदी की देश के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए हर देशवासियों को उनसे सीख लेने की जरूरत है वे अपनी मां से कितना प्रेम करते थे यह सबको पता है। मां के निधन के बावजूद उन्होंने अपने सरकारी दायित्व से तनिक भी समझौता नहीं किया।प्रार्थना सभा मे पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल जैन,प्रभारी अनमोल तोमर,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, बेनी प्रसाद जैन,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सेनी बबलू टैंकर,शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक नीलिमा आमेरा,जिला मंत्री गणपत पहाड़िया, सत्यनारायण मीणा,भगवान सेठी,मंडल अध्यक्ष किशनगोपाल जाट,रामकिशन गुर्जर,भगवान दास सेठी,जिला परिषद सदस्य लवेश मीना,पार्षद रामचरण साहू,हनुमान सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद रोहित जैन,एडवोकेट अवधेश जैन, अजय जोशी, कमलेश सैनी,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,उपप्रधान रामकेश मीणा,चौथमल विजय, शंकर विजय, अनिल टिक्किवाल,देवराज गुर्जर, विजय मालपानी,रामदयाल गुणावत, तौसीफ खान,उमराव सिंह, शम्भू शर्मा,लक्ष्मण चौधरी, महावीर शर्मा, रामावतार कीर, भगवान सैनी,सादाब खान,छोटू लाल चौधरी, गणेश हिन्दू,देवहंस गुर्जर,संगीता सैन,विनय सिंह ताखर,कैलाश जांगिड़, बुद्धि गुर्जर आदि मौजूद थे।



Previous
Next

Related Posts