Saturday, 29 August 2026

बजरी विवाद के बाद झगड़े में पति-पत्नी समेत तीन ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने बजरी रॉयल्टीकर्मियो पर लगाया हमले का आरोप


बजरी विवाद  के बाद झगड़े में पति-पत्नी समेत तीन ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने बजरी रॉयल्टीकर्मियो पर लगाया हमले का आरोप

बनास नदी टोंक में  बजरी की लीज शुरु होने के साथ ही अवैध बजरी खनन का ग्रामीणों की तरफ से विरोध किए जाने के बाद से ही  बजरी लीज कर्मियों एवं ग्रामीणों में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार की देर शाम को तो डोडवाडी गांव में बजरी रॉयल्टीकर्मियों से हुई कहासुनी एवं विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया।इस हमले में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए जिनमे से दो की हालत गम्भीर होने से राजकीय सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया है।

राजकीय सआदत अस्पताल टोंक में लहूलुहान होकर पहुंचे हेमराज पुत्र रामकल्याण ,समोदरा पत्नी हेमराज तथा नाथूलाल पुत्र नारायण ने बजरी रॉयल्टीकर्मियो  पर आरोप लगाया है कि वह अपने खेत की मेड से झाड़ूओं के लिए पाणी काट रहे थे। तभी बजरी रॉयल्टीकर्मी आए जिन्होंने अवैध बजरी खनन करके ट्रेक्टर ट्रॉली भरवाने का उलाहना देते हुए मारपीट शुरू कर दी।घायलों का कहना है कि रॉयल्टीकर्मियो के हमले से उन्होंने भाग करके अपनी जान बचाई।जिसकी इतला मिलते ही डोड़वाड़ी बनास नदी में पुलिस बल तैनात किया गया है वही पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद ,कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सहित पुलिस जाप्ता सआदत अस्पताल पहुंचा।जिन्होंने घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों का कहना है कि बनास नदी पीपलू इलाके में बजरी लीज नही होने के बावजूद बजरी लीज कर्मियों मि तरफ से अवैध बजरी खनन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बनास नदी में बजरी लीज धारक के कर्मचारी वाहनो से बनास नदी में आकर दादागिरी से बजरी खनन कर रहे है।ग्रामीणों द्धारा विरोध किया जाता है तो झगड़ा करके मारपीट की जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बनास नदी में खनिज विभाग की तरफ से अभी तक लीज क्षेत्र का सीमांकन नही होने के कारण लीज क्षेत्र के बाहर के इलाके से नियमो के खिलाफ बजरी का अवैध खनन किया जा रहा है।इतना ही नही ग्रामीणों का आरोप है कि यदि ग्रामीण विरोध करते है तो लीज होने की दुहाई देते हुए मुकदमे दर्ज करा दिए जाते है।

वही शुक्रवार को फूल बाग जाबांज का बंधा निवासी काली देवी के साथ बनास नदी में लीज धारक कर्मियों ने धक्कामुक्की की वही गली गलौच की।इस आशय की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक को दी है।शिकायती पत्र में लिखा है कि बहस नदी फूल बाग के सामने की तरफ बजरी लीज धारककर्मी मशीनों से बजरी खनन कर रहे थे जिसका कानी देवी पत्नी चिरंजीव लाल निवासी गोल डूंगरी ने बिना सीमांकन एवं लीज के बजरी खनन का विरोध किया तो लीज कर्मियों ने धक्कामुक्की की साथ ही गली गलौच करके बेइज्जत किया बताया। महिला ने पुलिस की मौजूदगी में धक्कामुक्की एवं गाली गलौच किए जाने के फोटो भी दिखाए बताए।एडिशनल एसपी से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में  कैलाश,एहसान आदि शामिल थे।


Previous
Next

Related Posts