Saturday, 29 August 2026

जयपुर सेंट्रल जेल में अनजान व्यक्ति नहीं मोबाइल का पैकेट फेंका,पहरी ने कराया मामला दर्ज


जयपुर सेंट्रल जेल में अनजान व्यक्ति नहीं मोबाइल का पैकेट फेंका,पहरी ने कराया मामला दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल के बाहर से शुक्रवार दोपहर अंदर एक पैकेट फेंका गया। कुछ गिरने की आवाज सुनकर जेल प्रहरी ने तलाश करने पर उसे एक पैकेट मिला।  जब पैकेट खोलकर देखा तो उसमें मोबाइल फोन रखे मिले। जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में बंद बंदियों तक मोबाइल पहुंचने के लिए पैकेट को फेंका गया। लालकोठी थाने में जेल प्रहरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस जांच कर रही है कि किस बंदी तक मोबाइल पहुंचने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि जयपुर सेंट्रल जेल में तैनात जेल प्रहरी सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार दोपहर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर-9 में बाहर से एक पैकेट फेंका गया। टावर नंबर-3 पर तैनात आरएसी कॉन्स्टेबल को कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। आरएसीकॉन्स्टेबल ने आवाज सुनकर वार्ड नंबर-9 में ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी सीताराम को बताया। जेल प्रहरी सीताराम ने टॉयलेट के पास बने सेल्स की छत के ऊपर चढ़कर देखा। छत पर एक काले कलर का पैकेट पड़ा दिखा। पैकेट को उठाकर जेल कारापाल को सौंप दिया। पैकेट खोलकर देखने पर उसमें 2 मोबाइल (की-पैड) बैट्री व सिम के थे। साथ में उसे 2 हिटर स्प्रिंग और 1 कुबेर तम्बाकू का पैकेट था। पैकेट को जब्त करने के बाद जेल प्रहरी सीताराम की ओर से लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस जेल के अंदर पैकेट फेंकने वाले बदमाश की तलाश कर रही है। साथ ही जांच कर रही है कि ये मोबाइल किस बंदी तक पहुंचने के लिए फेंके गए थे।



Previous
Next

Related Posts