


सांगानेर विधानसभा क्षेत्र वार्ड नंबर 74 के लोगों के लिए वर्ष 2022 के समापन और वर्ष 2023 के शुभारंभ के अवसर पर नीमड़ी के बालाजी वीर तेजाजी सर्किल पर शनिवार को दूध महोत्सव-2022 का आयोजन रखा है।
ग्रेटर नगर निगम वार्ड 74 की पार्षद हेमा सिंघानिया और शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंघानिया ने बताया कि शनिवार को शाम को 6 बजे प्रदेश कांग्रेस के सचिन और सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज इस दूध महोत्सव की शुरुआत करेंगे। दूध महोत्सव नव वर्ष के आगमन तक जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि नववर्ष की शुरुआत दूध के साथ की जाए। उन्होंने पत्रकार कॉलोनी, विधानसभा नगर और वार्ड नंबर 74 के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ दूध महोत्सव में आए और दूध पीकर नववर्ष की शुरुआत करें। जिससे कि उनके परिवार का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।