Saturday, 29 August 2026

सेकंड ग्रेड पेपर लीक के मामले में पुलिस ने भूपेंद्र सारण के एक परिचित हनुमान बिश्नोई को किया गिरफ्तार, घर से 19 लाख 35 हजार 500 रुपए किए बरामद


सेकंड ग्रेड पेपर लीक के मामले में पुलिस ने  भूपेंद्र सारण के एक परिचित हनुमान बिश्नोई को किया गिरफ्तार, घर से 19 लाख 35 हजार 500 रुपए किए बरामद

सेकंड ग्रेड पेपर लीक के मामले में करणी विहार थाना पुलिस ने गुरुवार को  भूपेंद्र सारण के एक परिचित हनुमान बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हनुमान विश्नोई के घर से 19 लाख 35 हजार 500 रुपए भी बरामद की है।

आरोपी भूपेंद्र सारण और उसका परिवार फर्जी डिग्री बेचकर उससे आई रकम को हनुमान विश्नोई के घर पर छुपा कर रखता था। जैसे ही पुलिस ने हनुमान विश्नोई को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो उसने यह रकम भूपेंद्र सारण उसके परिवार की होना बताया। वही पुलिस ने भूपेंद्र सारण के घर से भारी मात्रा में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। यह सभी दस्तावेज आरोपी भूपेंद्र सारण उसके भाई गोपाल सारण पिता भाई की पत्नी और खुद की पत्नी के नाम के हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी परीक्षाओं में नकल करवा कर और फर्जी डिग्री बेचकर आरोपी लंबे समय से अपना यह धंधा चला रहा था। आरोपी भूपेंद्र सारण ने खुद अपने और परिवार के नाम से यह करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी अर्जित की। 



Previous
Next

Related Posts