

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की सगाई एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट के बेटी राधिका के साथ हो गई है। श्रीनाथ जी मंदिर में दोनों परिवारों और नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई की रस्में निभाई गईं।
वीरेन की दो बेटियां राधिका और अंजलि हैं।वीरेन मर्चेंट की पत्नी शैला भी एक बिजनेसवुमन हैं और वो एन्कोर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर हैं। अंजलि भी इसी कंपनी में बतौर डायरेक्टर काम करती हैं।
राधिका मर्चेंट ने अपनी ग्रेजुएशन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। इसके बाद वह इंडिया वापस आ गईं। भारत वापस आने के बाद उन्होंने वाइस चेयरमैन के पोस्ट पर इस्प्रवा जॉइन किया। यह एक रियल एस्टेट फर्म है, जो फाइन टेस्ट वाले लोगों के लिए हॉलीडे होम बनाती है।
राधिका एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं। जून 2022 में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी।