Saturday, 29 August 2026

विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से, राजपाल कलराज मिश्र ने अनुमति


विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से, राजपाल कलराज मिश्र ने अनुमति

राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से होगा। बुधवार को ही विधानसभा के पिछले बजट सत्र का सत्रावसान किया गया था। सत्रावसान के अगले ही दिन बजट सत्र बुलाने की फिर मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के निर्देश पर विधानसभा सचिव ने विधानसभा का सत्र 23 जनवरी से शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी ।

गुरुवार को शाम को ही सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। सीएम के मुलाकात के कुछ समय बाद ही राज्यपाल  कलराज मिश्रने विधानसभा सत्र को मंजूरी दे दी है। 23 जनवरी को विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस बार राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी।

Previous
Next

Related Posts