Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती मां से मिलकर दिल्ली लौटे, तबीयत है स्थिर,राहुल-प्रियंका ने शीघ्र स्वस्थ्य की कामना


पीएम मोदी यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती मां से मिलकर  दिल्ली लौटे, तबीयत है  स्थिर,राहुल-प्रियंका ने शीघ्र स्वस्थ्य की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की तबीयत खराब है। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद हीराबा को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी सेहत की जानकारी लेने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे और मुलाकात कर दिल्ली लौट गए। 

भाजपा के राज्यसभा सांसद जुगलजी ठाकोर ने बताया कि  पीएम मां हीराबा की तबीयत को लेकर चिंतित थे, लेकिन डॉक्टरों से बातचीत के बाद वे सीधे दिल्ली के लिए निकल गए। ठाकोर ने दावा किया कि हीराबा को अगले दो-तीन दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबा की तबीयत स्थिर है।।

मां की तबीयत की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य भी बुधवार को अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को कर्नाटक के मैसुरु में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद सभी को मैसुरु के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

राहुल गांधी ने भी हीराबा के  शीघ्र ठीक होने की कामना की है। राहुल ने लिखा- एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी शीघ्र स्वस्थ हो जाएं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर लिखा- मुश्किल घड़ी में  पीएम मोदी के साथहै और उन्होंने शीघ्र  स्वस्थ होने की कामना की।



Previous
Next

Related Posts