Saturday, 29 August 2026

महिला के छेड़छाड़ के मामले को लेकर कर्बला के पास कृष्णा कॉलोनी में दो समुदाय विशेष के बीच झगड़ा और पथराव, कुछ लोग घायल,तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात


महिला के छेड़छाड़ के मामले को लेकर कर्बला के पास कृष्णा कॉलोनी में दो समुदाय विशेष के बीच झगड़ा और पथराव, कुछ लोग घायल,तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात

जयपुर में  मंगलवार देर रात्रि को कर्बला के नजदीक स्थित कृष्णा कॉलोनी में एक महिला से छेडछाड़ के बाद समुदाय विशेष और दूसरे समुदाय के बीच झगड़े के बाद से तनाव  फैल गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और पांच थानों की पुलिस देर रात को मौके पर पहुंची । फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। ब्रह्मपुरी थाना इलाके का है। पूरा घटनाक्रम एक महिला से छेडछाड़ के बाद लोगों ने सम्पत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

मंगलवार  देर रात कर्बला के नजदीक स्थित कृष्णा कॉलोनी में यह विवाद हुआ। विवाद एक महिला से छेडछाड़ के बाद हुआ। पीडित पक्ष के लोगों ने विरोध दर्ज कराया तो दूसरे वाले पक्ष ने उन पर पथराव कर दिया। माहौल खराब होने लगा तो दोनो पक्षों के कई लोग कॉलोनी में  आ गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। 

डीसीपी नोर्थ परिस देशमुख ने देर रात मौके पर  पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। उन्होंने तत्काल

ब्रहम्पुरी, आमेर, माणक चौक, गलता गेट समेत पांच थानों की पुलिस और लाइन से जाब्ता बुलाया गया। कुछ देर पथराव में मकानों और वाहनों को नुकसान हुआ है। जिन लोगों का नुकसान हुआ उन्होंने ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज कराया हैं। फिलहाल मौके पर शांति है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

डीसीपी देशमुख ने बताया कि माहौल खराब नहीं हो इसके चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात किया है फोटो राम दोनों पक्षों के बीच आपसी समझाइश की जा रही है ।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर करने का भी आरोप लगाया है। हांलाकि सवेरे तक पुलिस को मौके से गोली का खोल नहीं मिला था। आसपास लगे सीसी कैमरों से काफी फुटेज पुलिस ने लिए हैं और इनके आधार पर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।



Previous
Next

Related Posts