Saturday, 29 August 2026

पीआरएसआई के 44 वें वार्षिक अधिवेशन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी को इफेक्टिव गवमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड किया प्रदान


पीआरएसआई के 44 वें वार्षिक अधिवेशन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी को इफेक्टिव गवमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड किया प्रदान

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन एवं लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए इफेक्टिव गवमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड प्रदान किया है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरूण जोशी ने पीआरएसआई द्वारा भोपाल में आयोजित 44 वें वार्षिक अधिवेशन में उक्त पुरस्कार ग्रहण किया।

इस अवसर पर सांसद सांसद राव उदय सिंह पी आर एस आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पाठक सहित विभिन्न राज्यों से जनसंपर्क प्रोफेशनल उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय है कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सभी 33 जिलों मे वॉट्सप ग्रुप बनाने के साथ ही राज्य की सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्ड स्तर पर वॉट्सप ग्रुप बनाकर लगभग 20 लाख लोगों को जोड़ा गया है। जिन्हें प्रतिदिन मोबाइल फोन पर प्रचार-प्रसार सामग्री भिजवायी जा रही है।

राजकीय योजनाओं की सूचना आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा सूचना ई-बुलेटिन,सुजस वीडियो बुलेटिन तथा सूजस आवाज (पॉडकास्ट) जैसे नवाचार किये गये हैं जिनसे प्रतिदिन के समाचारों, लाभार्थियों के साक्षात्कार एवं महत्वपूर्ण राजकीय निर्णयों की जानकारी उपलब्ध करवायी जा रही है।

इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा एक सुजस मोबाइल एप भी आरंभ किया गया है जिसमें मोबाइल पर सभी प्रेस नोट, विशेष लेख, सफलता की कहानियॉ, महत्वपूर्ण छायाचित्र, ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन, सुजस अवाज एवं कल्याणकारी योजना के लाईव कार्यक्रम प्रदर्शित किये जाते हैं, जिसे आमजन विशेषकर युवावर्ग द्वारा काफी पसन्द किया जा रहा है।


Previous
Next

Related Posts