Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर अधिवेशन बिरला सभागार में बुधवार को होगा आयोजित


कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर अधिवेशन बिरला सभागार में  बुधवार को होगा आयोजित

कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा 28 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले समारोह की शुरूआत करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा 28 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे जयपुर के बीलवा में राधा स्वामी सत्संग ब्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात् दोपहर 12:30 बजे जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ध्वजारोहण करेंगे तथा कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित अधिवेशन में भाग लेंगे तत्पश्चात् दोपहर 1:30 बजे बजट 2023-24 पर परिचर्चा कर सुझाव लेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में सायं 4 बजे  प्रस्ताव पारित किए जाएगे। 

चतुर्वेदी ने बताया कि अधिवेशन में राज्य सरकार के मंत्रीमण्डल के सदस्यगण, पार्टी के विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, सांसदगण, सांसद प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटियों के वर्तमान/निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण, निगम/ बोर्ड/आयोग के चेयरमेनगण/वाईस चेयरमेनगण, पार्टी के जिला प्रमुखगण, प्रधानगण, नगर निकाय के अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण, विभाग और  प्रकोष्ठों के वर्तमान/ निवर्तमान प्रदेशाध्यक्षगण सहित प्रमुख कांग्रेसजन भाग लेंगे।


Previous
Next

Related Posts