Saturday, 29 August 2026

बेटे के साथ टंकी पर चढ़ी रेप पीड़िता, बाल विवाह के बाद पति सालों से रेप कर रहा, ईमानदार अधिकारी से जांच कराने की मांग


बेटे के साथ टंकी पर चढ़ी रेप पीड़िता, बाल विवाह के बाद पति सालों से रेप कर रहा, ईमानदार अधिकारी से जांच कराने की मांग

जयपुर की लोको कॉलोनी में सोमवार को एक रेप पीड़ित महिला अपने 8 साल के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। जो करीब दो घंटे तक ऊपर ही बैठी रही। महिला की शिकायत थी कि उसका मामला महिला थाने में दर्ज है। उसकी जांच किसी ईमानदार अधिकारी से करवाई जाए। महिला और बच्चे के पानी पर चढ़ने की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

महिला सुबह करीब 12.15 बजे लोको कॉलोनी की पानी की टंकी पर चढ़ी। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। महिला से बात करना शुरू किया। बाड़मेर की रहने वाली 28 साल की महिला ने बताया कि महिला थाने में एक शिकायत दी थी। इस शिकायत पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वो काफी परेशान है। शिकायत को लेकर कई बार बाड़मेर के वरिष्ठ अधिकारी और बाड़मेर पुलिस अधीक्षक से भी मिल चुकी है। उनके द्वारा भी अभी तक उसे किसी भी प्रकार का कोई न्याय नहीं  मिला है। इन सभी से  परेशान होकर वह आज पानी की टंकी पर चढ़ी है। इसके बाद महिला को समझाने का दौर चलता रहा। आखिर दिन में 2.15 बजे स्नार्कल लेडर मशीन की सहायता से महिला व उसके बच्चे को नीचे उतारा गया।

 



Previous
Next

Related Posts