


जिले के दूनी इलाके में सोमवार को ग्रामीणों ने बनास नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर तीन घण्टे तक जाम लगा करके धरना देते हुए प्रदर्शन किया। तीन घण्टे बाद पुलिस की समझाईश के बाद जाम हटाया गया। उसके बाद ही बजरी ट्रकों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
बनास नदी दूनी इलाके में बजरी लीज धारक द्धारा ग्रामीणों के मकान बनाने में काम आ रही बजरी की रॉयल्टी वसूली किए जाने के खिलाफ सोमवार को संथली के समीप ढाबे के पास धरना शुरू कर दिया। इतना ही नही ग्रामीणों ने बनास नदी में बजरी लीज धारक के प्लांट की तरफ जाने वाले रास्ते को भी रोक दिया साथ ही वही जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि बनास नदी से बजरी लीज धारक बजरी उठा रहा है लेकिन इस बजरी पर सिर्फ लीज धारक का ही हक नही है क्योंकि यह प्राकृतिक संपदा है।उन्होंने कहा कि बजरी हमारी और हमसे ही रॉयल्टी की वसूली गलत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामीणों की मकान सहित अन्य निर्माण कार्य मे काम मे ली जाने वाली बजरी की रॉयल्टी नही की जावे।करीबन तीन घण्टे बाद ग्रामीणों ने समझाईश के बाद जाम हटाया तब जाकर बजरी के वाहन वहां से गुजर सके।जिसके बाद बजरी रॉयल्टी एव प्रशासन ने राहत की सांस ली।