Saturday, 29 August 2026

सारस्वत प्रीमियर लीग- 4 में विजेता बना सारस्वत बोर्ड-11, राहुल मैन ऑफ दी सीरीज


सारस्वत प्रीमियर लीग- 4 में विजेता बना सारस्वत बोर्ड-11, राहुल मैन ऑफ दी सीरीज

सारस्वत क्रिकेट मण्डल के द्वारा (मोदी ग्राउंड) भीमगंज स्कूल खेल मैदान में  आयोजित सारस्वत प्रीमियर लीग- 4 का फाइनल मुकाबला सारस्वत बोर्ड -11 ने जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कायम रखा। 

सारस्वत बोर्ड 11 व सारस्वत कोलंबो स्टार के बीच खेले गए फाइनल मैच में बोर्ड 11 ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम का स्कोर 141 बना दिया,बोर्ड 11 ने  कोलंबो स्टार को 142 रन का लक्ष्य  दिया।बोर्ड 11 ने घातक गेंदबाजी की,जिसके सामने कोलम्बो स्टार को 142 का स्कोर पहाड़ जैसा लगने लगा। सारस्वत बोर्ड 11 ने कोलंबो स्टार को 43 रनो से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।


प्रतियोगिता के प्रभारी राहुल सारस्वत ने क्रिकेट आयोजन के विषय में जानकारी प्रदान की ,समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सारस्वत समाज धर्मशाला पुष्कर के अध्यक्ष गणपत लाल सारस्वत,ओम प्रकाश जोशी,अक्षय सारस्वत,मुकुट ओझा थे। विजेता टीम सारस्वत बोर्ड 11 को 21 हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, मैन ऑफ दी सीरीज राहुल ओझा फर्नीचर रहे जिन्हे राशि 3100 एवम ट्रॉफी प्रदान की गई।

समाजसेवी राजेश ओझा,ईश्वर ओझा,बनवारी लाल ढांचा,नेमीचंद सारस्वत,प्रेमलता ओझा व सभी समाजजनों ने सारस्वत बोर्ड 11 के सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। उप विजेता टीम कोलंबो स्टार को 11 हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।


आयोजन समिति व समाज के युवा राहुल ओझा फर्नीचर,राहुल ओझा,मनोज शर्मा,पियूष ओझा,विशाल ओझा,शीतल ओझा,रजत ओझा,सूर्यांशओझा,किशन सारस्वत,अभिषेक ओझा का सहयोग रहा। सारस्वत क्रिकेट मण्डल  के तत्वाधान में आयोजित सारस्वत प्रीमियर लीग सीजन- 4 की विजेता टीम सारस्वत बोर्ड 11 ने पुरुस्कार  में प्राप्त राशि 21 हजार को समाज हित में दिए।


Previous
Next

Related Posts