Saturday, 29 August 2026

सेकंड ग्रेड टीचर का सामान्य ज्ञान पेपर लीक,भायुमोर्चा नेआरपीएससी पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की, चेयरमैन को दिया ज्ञापन


सेकंड ग्रेड टीचर का सामान्य ज्ञान पेपर लीक,भायुमोर्चा नेआरपीएससी पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस  और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की, चेयरमैन को दिया ज्ञापन

सेकंड ग्रेड टीचर का सामान्य ज्ञान पेपर लीक हो जाने के बाद भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)  पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा के सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी और अनीता बघेल सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने  आरपीएससी  के चेयरमैन को ज्ञापन दिया । ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

युवा मोर्चा अजमेर देहात द्वारा भाजपा कार्यालय अजमेर पर एकत्रित होकर वहां से पैदल मार्च करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग पहुंचे। वहां पुलिस ने बेरीगेटिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे। ऐसे में बेरीगेटिंग भी गिरा दिए। प्रदर्शन किया तो पुलिस  और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हुई। बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला  जलाया। इस बीच में भाजयुमो अजमेर देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया भी अचेत हो गए। पानी छिड़कने के बाद वे होश में आए। युवा मोर्चा अजमेर देहात द्वारा भाजपा कार्यालय अजमेर पर एकत्रित होकर वहां से पैदल मार्च करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग पहुंचे। वहां पुलिस ने बेरीगेटिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे। ऐसे में बेरीगेटिंग भी गिरा दिए। 

विरोध के दौरान अजमेर भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल वासुदेव देवनानी आदि मौजूद रहे।



Previous
Next

Related Posts