Saturday, 29 August 2026

टोंक स्थापना महोत्सव: मैत्री क्रिकेट मैचअन्नपूर्णा इलेवन ने 32 रन से जीता


टोंक स्थापना महोत्सव: मैत्री क्रिकेट मैचअन्नपूर्णा इलेवन ने 32 रन से जीता

रविवार को टोंक स्थापना महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अन्नपूर्णा इलेवन और रसिया इलेवन की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें अन्नपूर्णा इलेवन की टीम ने रसिया इलेवन की टीम को 32 रन से हराया। 

मैच के प्रभारी सुरेश बुन्देल ने बताया कि डाइट रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज ग्राउण्ड में खेले गए 15- 15 क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें अन्नपूर्णा इलेवन के कप्तान राजेन्द्र पराणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते रसिया इलेवन की टीम 92 रन ही बना सकी। अन्नपूर्णा इलेवन के उप कप्तान विष्णु शर्मा, दीपराज बाढ़ोलिया, कमलेश सिंगोदिया, लोकेश गुप्ता व आनन्दवर्धन बम ने अच्छी गेंदबाजी की। खेमराज मीणा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। जवाब में रसिया इलेवन के कप्तान सुनील बंसल की टीम महज 92 रन ही बना सकी। रसिया इलेवन के उप कप्तान हंसराज गाता, इरशाद, जावेद चिश्ती, सुजीत सिंहल व अमरदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया। सौहार्द की दृष्टि से आयोजित किए गए।  

इस मैत्री क्रिकेट मैच के संयोजक गोरधन हिरोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मैच के अम्पायर सुधीर सक्सेना व प्रहलाद मधुकर रहे। स्कोरर विकास वैष्णव व कमेंट्रेटर ईश्वर सिंह रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेटर दीपक संगत, नीलिमा सिंह आमेरा, अजीत सिंहल, गोपाल नटराज, एडवोकेट शैलेन्द्र शर्मा, अब्दुल खालिक, चन्द्रवीर सिंह चौहान, मनीष सिसोदिया, पंकज पहाडिय़ा, कमलेश यादव, अरशद रजा, अभिमन्यु सिंहल, साहिल सिंहल, पुलकित सिंहल, राजेन्द्र गुप्ता, मनीष बंसल, अमरदीप, जनमेज राणा आदि मौजूद थे। 


Previous
Next

Related Posts