Saturday, 29 August 2026

पंचकल्याणक महामहोत्सव टोंक में होगा,पात्र चयन समारोह संम्पन्न


पंचकल्याणक महामहोत्सव टोंक में होगा,पात्र चयन समारोह संम्पन्न

आगामी फरवरी महीने में होने वाले पंचकल्याणक महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा।रविवार को धर्मपरायण नगरी टोंक की हृदय स्थली आदर्श नगर में नवनिर्मित नवग्रह जैन मंदिर के निर्माण  पर  आचार्य इन्द्रनन्द जी महाराज के सानिध्य में पात्र चयन समारोह   कार्यक्रम  आयोजित

किया गया।

 पंचकल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष कमलेश कलई वालो ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज आदर्श नगर टोंक व सकल दिगम्बर समाज टोंक के तत्वावधान में विश्व के इतिहास में प्रथम  सर्वाधिक  बारम्बार भू-गर्भ से प्रकटित जिन बिम्बों के अतिशय से सुशोभित धर्म परायण नगरी टोंक की ह्रदय स्थली आदर्श नगर में नवनिर्मित नवग्रह अरिष्टनिवारक  नवग्रह जिन मन्दिर श्री 1008 मजिजिनेन्द्र पंचकल्याण महामहोत्सव 17 फरबरी से 22 फरवरी तक आयोजित होगा ।  

पंचकल्याणक   महामहोत्सव  के सफल संचालन के लिए कल्पना मेर्रिज गार्डन में पात्रो के चयन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें माता-पिता नेमीचंद सिरस वाले, सोधर्म इंद्र  कजोड़मल कमलेश कुमार कलई वाले,धनपति कुबेर मुकेश कुमार मनोज कुमार कलई वाले, यज्ञ नायक पारसमल लोकेश कुमार  विनोद कुमार फुलेता परिवार ईशा इंद्र  प्रेमचंद लालचंद दतवास वाले, ब्रह्म इंद्र-राजेश कुमार विनोद कुमार कलई वाले  ब्रोह्मतर इंद्र  मोहन लाल महेन्द्र कुमार कलई वाले, सानान्त इंद्र चांदमल वीरेन्द्र कुमार संघी परिवार को  बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

आदर्श नगर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष पारस मल फुलेता व मंत्री विनोद कलई वालो ने बताया कि  आचार्य इन्द्रनन्द जी महाराज के पावन सानिध्य व युवा प्रतिष्ठाचार्य मनोज जैन शास्त्री के निर्देशानुसार बैंडबाजों की मधुर संगीत के साथ शोभायात्रा आदर्श नगर जैन मंदिर से कल्पना गार्डन तक निकाली गई ।तत्पश्चात  पात्र चयन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिगम्बर जैन अमीरगंज समाज के, हाउसिंग बोर्ड जैन मंदिर, पुरानी टोंक जैन मंदिर के अलावा निवाई  और आसपास से भी दिगम्बर जैन समाज के लोग उपस्थित थे।




Previous
Next

Related Posts