


तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर में आयोजित निशुल्क मेडिकल कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शैतान सिंह ने फीता काटकर किया। कैंप में 300 लोगो ने लाभ प्राप्त किया।
मेडिकल कैंप का आयोजन तपस्वी परिवार और ओके लाइफ केयर स्टूडियो के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस कैंप में बॉडी एनेलिसिस मशीन से निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया और होम्योपैथी की कोरोना से बचाव दवाई दी गई।
डॉ. रविंद्र वत्स सचिव ऑल इंडिया होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन आर्युवेदिक चिकित्सक वैद्य जे पी शर्मा और वैद्य महर्षि नेअपनी सेवाएं दी। कैंप संयोजक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि ओके लाइफ हेल्थ केयर स्टूडियो के कृष्णा सिंह भूदेव शर्मा लता शर्मा ओमप्रकाश टांक ने सेवाएं दी ।