


बनास नदी में शुक्रवार को अवैध बजरी खनन किए जाने का आरोप लगा करके ग्रामीणों द्धारा बजरी लीज धारक कर्मियों को मशीनों समेत खदेड़े जाने के बाद शनिवार को पुलिस एवं बजरी लीज होल्डर्सकर्मियो के वाहनों की नया गांव व बोरदा में आवाजाही से गांव में दहशत रही।
ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को पुलिस एवं बजरी लीज होल्डर्सकर्मी वाहनों से गांव बोरदा व नयागांव अहमदपुरा पहुंचे जिससे गांवो में महिलाओ व बच्चो में भय व्याप्त हो गया।
ग्रामीणों कैलाश मीणा,धनराज,हरसाही,शोजी ,हरिराम ,लक्ष्मण,रामलाल आदि ने बजरी ठेकेदार द्धारा पुलिस बुला करके गांव में महिलाओ व बच्चो को डराने तथा धमकाने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तथा बजरी ठेकेदारों की गाड़ियां गांवो में जाकर लोगो को गांव से बाहर नही निकलने की धमकी देती है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणो को गांव से बाहर निकलने पर गिरफ्तार किए जाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस व बजरी ठेकेदार की धमकियों के कारण कई लोग गांव छोड़ गए,जिस कारण मवेशियी सहित उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।