Saturday, 29 August 2026

जामडोली स्थित बाल विमंदित गृह में लगी आग, एक की मौत,कमरे में सो रहे थे दो किशोर, एसडीओ उत्तर को सौंपी


जामडोली स्थित बाल विमंदित गृह में लगी आग, एक की मौत,कमरे में सो रहे थे दो किशोर, एसडीओ उत्तर को सौंपी

जयपुर के किशोर जामडोली स्थित बाल विमंदित गृह में शनिवार सुबह आग  लगने से कमरे में सो रहे दो किशोर झुलस गए, जिसमें एक की मौत हो गई। हादसा कमरे में लगे हीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से हुआ। कानोता थाना पुलिस ने एफएसएल टीम  के माध्यम से से सबूत जुटाए। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जांच उपखंड अधिकारी ( उत्तर ) कर रहे है।

कानोता थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे मे जसवंत निवासी बांसवाड़ा की मौत हो गई। झुलसी हालत में शुभम जैन को  अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों किशोर जामडोली स्थित बाल विमंदित गृह में रहते थे। शुक्रवार रात को दोनों कमरे में सो रहे थे। कमरे में लगे हीटर में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे कमरे में आग लग गई। आग लगने से बांसवाड़ा से जामडोली विमंदित गृह मे आया जसवंत और शुभम झुलस गया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्हें बचाने का प्रयास किया । आग बुझाने के दौरान दोनों को गंभीर झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां इलाज के दौरान जसवंत की मौत हो गई। झुलसी हालत में शुभम को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। कानोता थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने जसवंत का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



Previous
Next

Related Posts