Saturday, 29 August 2026

संत रतिनाथ महाराज को लक्ष्मणगढ़ के बऊ धाम में दी समाधि, डोटासरा राठौड़ और डॉक्टर शर्मा सहित हजारों अनुयाई रहे मौजूद सीएम गहलोत ने जताया शोक


संत रतिनाथ महाराज को लक्ष्मणगढ़ के बऊ धाम में दी समाधि, डोटासरा राठौड़ और डॉक्टर शर्मा  सहित हजारों अनुयाई रहे मौजूद सीएम गहलोत ने जताया शोक

शेखावाटी के भजन सम्राट और संत रतिनाथ महाराज को शनिवार को लक्ष्मणगढ़ के बऊ धाम में समाधि दी गई। इससे पहले हजारों सेवकों ने महाराज के अंतिम दर्शन किए। शुक्रवार देर रात संत की पार्थिव देह को बऊ धाम लाया गया था। जिसके बाद से ही सेवक उनके अंतिम दर्शन करने के लिए जुटना शुरू हो चुके थे। संत रतिनाथ महाराज के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक प्रकट किया।

80 साल की उम्र में संत रतिनाथ महाराज का निधन शुकवार को मुंबई में हुआ था। संत रतिनाथ महाराज के अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़,  भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती, नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक राजकुमार शर्मा सहित प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि बऊ धाम पहुंचे।



Previous
Next

Related Posts