Saturday, 29 August 2026

सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का सामान्य विज्ञान का पेपर हुआ स्थगित, पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में


सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का सामान्य विज्ञान का पेपर हुआ स्थगित, पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा सेकंड ग्रेड टीचर के लिए  शनिवार को होने वाला  सामान्य ज्ञान का पेपर निरस्त निरस्त कर दिया गया है। शनिवार को सुबह 9 बजे से शुरू  होने वाली यह लिखित परीक्षा पूरे प्रदेश में निरस्त की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह पेपर आउट हो जाने की बात सामने आ रही है। 

शनिवार को पूरे प्रदेश  के परीक्षा केंद्रों पर चार लाख अभ्यार्थी सामान्य ज्ञान की परीक्षा देने के लिए पहुंच चुके थे परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराने की बजाय उन्हें लौटा दिया गया। इससे प्रदेश के कई केंद्रों पर हंगामे की स्थिति बन गई।  पुलिस और परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक  ने अभ्यार्थियों को समझाने का काम किया। इसके बाद अभ्यार्थी निराश होकर लौटे।

सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक प्रकरण के मामले में  उदयपुर पुलिस ने पुलिस ने जालौर से आ रही एक बस में 7 पेपर सॉल्व विशेषज्ञ और 37 अभ्यर्थियों को पकड़ा जिनके पास सामान्य ज्ञान का पेपर मिलने की बात कही जा रही है।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पेपर लीक होने की जानकारी देर रात मिली। इसके बाद हमने टीम को एक्टिव कर दिया था। बेकरिया थाने के बाहर एक बस को देखा। बाद संदिग्ध लगने पर छानबीन की। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरिजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते थे।

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि यह पेपर 10 लाख में बेचा गया। हमने जो 40 लोग पकड़े, उनमें 7 लड़कियां हैं। उन्होंने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जालोर में सरकारी टीचर सुरेश विश्नाेई है। वह जोधपुर का रहने वाला है। 

विश्नाेई ने पूरी योजना बनाई थी और बस किराए पर ली थी। विश्नोई के साथ पकड़ा गया उसका एक साथी भजनलाल डॉक्टर है। सुरेश को जयपुर से सुरेश धाका और भूपी सारण ने पेपर भेजा था। इसके बाद सुरेश विश्नोई ने भजनलाल के जरिये सबको पहुंचाया। धाका ने वॉट्सऐप के जरिए विश्नोई को पेपर भेजा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरपीएसी के किसी एक व्यक्ति ने धाका और भूपी को पेपर उपलब्ध कराया।


Previous
Next

Related Posts