Saturday, 29 August 2026

किसानों के साथ लोन माफ कराने के नाम पर धोखा हुआ : राजेंद्र राठौड़


किसानों के साथ लोन माफ कराने के नाम पर धोखा हुआ :  राजेंद्र राठौड़

भाजपा विधायक दल के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे तरीके से विफल रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 4 साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल रही। प्रदेश में बलात्कार आपराधिक घटनाएं पर अंकुश लगाने में विफल रही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के चलते शेखावाटी की कानून व्यवस्था लाचार हो रही हैं। 

नीमकाथाना के रामलीला मैदान में शुक्रवार को भाजपा की जन आक्रोश सभा संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि किसानों के साथ लोन माफ कराने के नाम पर धोखा हुआ। 

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और रामगंजमंडी से विधायक चंद्रकांता ने भी राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में राज्य सरकार ने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ गए। वहीं एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते रहे।


कांग्रेस के राज में किसान  है दुखी :  प्रेम सिंह बाजोर

जनाक्रोश सभा में पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि कांग्रेस के राज में किसान दुखी है उसे समय पर बिजली नहीं मिल रही है।  उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किसानों के लिए बिजली में छूट प्रदान की थी लेकिन यह सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर सहित अनेक लोगों ने सभा को संबोधित किया।भाजपा  के नेताओं ने वर्ष 2023 में भाजपा को सत्ता में लाने का संकल्प लिया और इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने का भी फैसला किया गया।


Previous
Next

Related Posts