

किसान सभा में सचिन पायलट ने कहा कि मुझे आमंत्रित किया इसलिए जयंत चौधरी का बहुत आभारी हूं, उन्होंने कहा कि यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण है, कहा आने वाले समय में जो समाज में चुनौतियां हैं उनका मिलकर सामना करना होगा, केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून लागू किए थे, लाखों किसानों ने दिल्ली की घेराबंदी की और केंद्र सरकार को अपना सिर झुका कर कर माफी मांगकर तीनों काले कानून वापस लेने पड़े, यह बात दर्शाती है कि जब किसान एकजुट हो जाए तो कुछ भी हो सकता है।
पायलट ने शुक्रवार को भरतपुर में पूर्व प्रधानमन्त्री स्व.चौ चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सभा में शिरकत की । राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग, विधायक अमर सिंह जाटव, सपा नेता धर्मेंद्र यादव, शेर सिंह सूपा,एवं हजारों की संख्या में किसान एवं युवा मौजूद रहें।