Saturday, 29 August 2026

भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया सम्मान


भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में अजमेर शहर व देहात के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उनकी भूमिका और जिम्मेदारी को देखते हुए शुक्रवार को मदार गेट पर उन्हें सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने बताया कि इन सभी कार्यकर्ताओं को श्रीफल और माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। 

झालीवाल ने बताया कि ये सभी कार्यकर्ता झालावाड़ स्थित चवली गांव में 5 दिसंबर को प्रातः 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हुए और पूरे 18 दिन तक साथ रहकर राजस्थान की सीमा तक राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाकर साथ दिया। इस दौरान कांग्रेस के सक्रिय नेता विजय नागोरा, चेतन पवार हरिप्रसाद जाटव,अनुपम शर्मा,जितेंद्र चौधरी, समसुद्दीन,अशोक सूकरिया, प्रितपाल सिंह,देशराज मेहरा, मनीष सेन, मदन  भोगवत,प्रदिप चौहान ,अजिज मुलतानी , मोइन खान,गुलाब घोषी,मुकेश कुमावत,पुनीत सांखला, ने अपने घरबार को छोड़कर यात्रा में ही शरीक रहे। उनकी हौसला अफजाई के लिए ही आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश झालीवाल ने उनका श्री फल भेंट कर व माला पहना कर सम्मान किया। पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह जोधा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर गुरुबच्चन सिंह लबाना, अरविंद धौलखेडिया,पीयूष सुराना, मुकेश सबलानिया, चंद्र प्रकाश चौरसिया,एडवोकेट हरि सिंह समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।


Previous
Next

Related Posts