Saturday, 29 August 2026

सोहेला पटवारी नारायण लाल को 5हजार की रिश्वत लेते एसीबी टीम ने पकड़ा


 सोहेला पटवारी नारायण लाल को 5हजार की रिश्वत लेते एसीबी टीम ने पकड़ा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक की टीम ने शुक्रवार को हलका पटवारी सोहेला नारायणलाल सेन को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

एसीबी टोंक के एडिशनल एसपी राजेश आर्य ने बताया कि परिवादी ने एक महीने पूर्व इस आशय का परिवाद पेश किया था कि उसकी भूमि के तकसमा एवं सीमांकन में परिवादी को अतिक्रमी बताते हुए 1लाख रुपए की मांग की थी।इस मामले में एसीबी टोंक ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई।

एसीबी टोंक के  एडिशनल एसपी राजेश आर्य ने आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े जाने के लिए टीम गठित की। जिसने शुक्रवार को परिवादी को टोकन मनी 20 हजार रुपए आरोपी को दिए जाने के लिए सोहेला हलका पटवारी नारायण लाल सेन के टोंक निवास स्थान ब्रह्मनगर सेंट सोल्जर स्कूल टोंक के समीप भेजा।परिवादी टोकन मनी लेकर पहुंचा तो आरोपी पटवारी नारायण लाल सेन अपने मकान के बाहर ही एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंच गया।

आरोपी ने 50 हजार रुपए की डिमांड की तो परिवादी ने 20 हजार रुपए ही अपने पास होना बताया।जिस पर पटवारी ने हालफिलहाल 5हजार रुपए परिवादी की जमीन का तकसमा एवं सीमांकन के लिए  टोकन मनी ले ली।जैसे ही परिवादी ने 5हजार रुपए दिए वैसे ही एसीबी टीम ने रंगे हाथों धरदबोचा।एसीबी टोंक ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।

उल्लेखनीय रहे पिछले तीन दिन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक की यह दूसरी कार्यवाई है।वही एसीबी टोंक इकाई ने पिछले एक साल वर्ष 2022 में अब तक ट्रेप की13 कार्यवाईयाँ की गई है।



Previous
Next

Related Posts