Saturday, 29 August 2026

बनास नदी में अवैध खनन मामले ने पकड़ा तूल, लीज होल्डर्सकर्मियो व ग्रामीणों में टकराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा


बनास नदी में अवैध खनन मामले ने पकड़ा तूल, लीज होल्डर्सकर्मियो व ग्रामीणों में टकराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा

बनास नदी में अवैध बजरी खनन मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया।गुस्साएं ग्रामीणों ने बजरी लीज होल्डर्सकर्मियो एवं जेसीबी मशीनों को वहां से खदेड़ दिया ।मामले की इतला मिलने के बाद टोंक से पुलिस अधिकारियों सहित कई पुलिस थानों का जाप्ता एवं टोंक से अतिरिक्त पुलिस बल ने बनास नदी में पहुंच करके मोर्चा संभाला।

टोंक तहसील इलाके में बनास नदी अहमदपुरा नया गांव मे पिछले पांच दिनों से बनास नदी में अवैध बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों व बजरी लीज होल्डर्स कर्मियो के बीच विवाद चल रहा था।जहां खनिज विभाग एव मेहंदवास पुलिस थानाधिकारी देवेंद्र सिंह सहित पुलिस जाप्ता तैनात था।शुक्रवार को जैसे ही बनास नदी में बजरी लीज होल्डर्सकर्मियो ने जेसीबी बजरी उठाव के लिए नदी में उतारी वैसे ही ग्रामीण भड़क गए जिन्होंने जेसीबी मशीनों व बजरी लीज होल्डर्सकर्मियो को बनास नदी से खदेड़ना शुरू कर दिया।

लीज धारक कर्मियों एवं ग्रामीणों में तनाव होने से मामला ज्यादा बिगड़ता दिखा तो जेसीबी चालको ने पानी से अपनी मशीनों को भगा करके अपनी जान बचाई। वही बाद में घटना की इतला मिली तो टोंक से पुलिस अधिकारियों समेत कई पुलिस थानों के एसएचओ पुलिस जाप्ते के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल बनास नदी में पहुंचा।बाद में पुलिस के गांव में पहुंचने से ग्रामीण वहां से भाग छूटे।



Previous
Next

Related Posts