Saturday, 29 August 2026

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह का फिर 'बवाल', ट्वीट कर मचाया हड़कंप


पर्यटन मंत्री  विश्वेंद्र सिंह  के पुत्र अनिरुद्ध सिंह का फिर 'बवाल', ट्वीट कर मचाया हड़कंप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भरतपुर दौरे पर पहुंचने से पहले पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह के एक ट्वीट ने खासा हड़कंप मचा डाला। अनिरुद्ध ने स्थानीय पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए हाइवे जाम करने तक की खुली धमकी दे डाली।


पर्यटन मंत्री पुत्र अनिरुद्ध ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' गुर्जर और जाट भाइयों शुक्रवार कोपुलिस द्वारा मुझे और मेरी मां को दफ़्तर जाने से रोका जा रहा है।  तकनीकी राज्य मंत्री सुभाष   गर्ग  ने हमारा रास्ता ब्लॉक कर दिया है। हमारा बस एक ही क़सूर है - कि हम सचिन पायलट के साथ हैं। हम देखेंगे ! चलो अब हाइवे ब्लॉक करते हैं।'

ये कोई पहली बार नहीं है जब पर्यटन मंत्री पुत्र अनिरुद्ध की ट्वीट प्रतिक्रियाओं से हड़कंप मचा है। इससे पहले भी वे कई दफा अपने ट्वीट से सुर्ख़ियों और चर्चाओं में बने रहे हैं। पूर्व में उन्होंने स्वयं के पिता और बढ़िया मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर विवादित ट्वीट किये हैं। जबकि उन्हें सचिन पायलट का 'कट्टर' समर्थक माना जाता है। पायलट के समर्थन में ट्वीट भी चर्चा में रहते हैं।


    Previous
    Next

    Related Posts