Saturday, 29 August 2026

खड़गे की अध्यक्षता में एआईसीसी बैठक हुई शुरू,25 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार, राजस्थान को लेकर होगी अलग से बैठक


 खड़गे की अध्यक्षता में एआईसीसी बैठक हुई शुरू,25 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार, राजस्थान को लेकर होगी अलग से बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में एआईसीसी दिल्ली  कार्यालय में  राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत,  छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित काग्रेस महासचिव, प्रदेश प्रभारियो, प्रदेशाध्यक्षो की शुक्रवार दोपहर  बैठक शुरू हो गई। 

सोनिया गांधी ने  बैठक में  हिस्सा  नहीं लिया हैं। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह सुक्खू कोरोना पाँजिटिव के तथा राहुल गांधी भारतजोडो पदयात्रा के कारण बैठक मे शामिल नहीं हुए हैं।

काग्रेस आलानेताओ की बैठक में 25 जनवरी से कांग्रेस  का देश के सभी राज्यों-विधानसभा क्षेत्र में 25 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोडो तथा राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा के संबंध में विचार विमर्श-योजना तैयार करने के संकेत हैं। राजस्थान के मसले को लेकर अलग से बैठक  की जाएगी। इस बैठक में 25 सितंबर को हाईकमान के आदेशों के खिलाफ बगावत करने वाले तीन नेता संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर को पद से हटाए जाने का निर्णय किया जा सकता है !



Previous
Next

Related Posts