


शिवसेना के प्रदेश राजस्थान प्रमुख लखन सिंह पवार ने अजमेर जिले के जिला प्रमुख के पद हेमंत कुमार वर्मा को नियुक्त किया है।
हेमंत कुमार वर्मा पूर्व में भी 10 साल तक शिवसेना के जिला प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे हैं
उनकी नियुक्ति की अनुशंसा राष्ट्रीय प्रमुख एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार एकनाथ संभाजी शिंदे साहब के आदेश पर की गई है।
नियुक्ति पर पूरे जिले के शिव सैनिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और आगामी कुछ ही समय में शिवसेना का जिला अखंड तहसील स्तर पर विस्तार किया जाएगा।
जिला प्रमुख हेमंत कुमार वर्मा ने कहा है कि उनकी नियुक्ति होने पर वह शिवसेना को एक नया विशाल रूप देकर अपने जिले में नया आयाम देंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव पार्षद चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएगी जिस के संबंध में आगामी कुछ ही दिनों में जिले स्तर की शिव सैनिकों की एक आम मीटिंग रखी जाएगी।