Saturday, 29 August 2026

वसुन्धरा राजे की पहल पर अब भूँगरा गाँव की बदलने लगी है तस्वीर


वसुन्धरा राजे की पहल पर अब भूँगरा गाँव की बदलने लगी है तस्वीर

पूर्व सीएम श्रीमती वसुन्धरा राजे के गोद लेने के बाद जोधपुर ज़िले के भूँगरा गाँव गैस पीड़ितों को राहत मिलना शुरू हो गया है।लोगों के रहने के लिए वहाँ बड़े-बड़े आवासीय कंटेनर पहुँच गए हैं,जिनमें बेड और कुर्सियों के अलावा बाथरूम भी अटैच है।

लोगों में भोजन सामग्री के पैकेट भी वितरित किए जा रहें है। और क्या-क्या मदद की जानी चाहिए इसका सर्वे भी श्रीमती राजे द्वारा बनाई गई कमेटी पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में करने लगी है।अब भूँगरा गाँव की तस्वीर बदलने लगी है।

गौरतलब है कि 3 दिन पहले श्रीमती राजे भूँगरा गाँव पहुँची तो वहाँ गैस त्रासदी में हुई बर्बादी का दृश्य देख कर बेहद आहत थी। वहाँ हुई तबाही की तस्वीर ने उनकी आँखों को भिगो दिया था।वहाँ बिखरा हुआ सुहाग का सामान,खून से सनी दीवारें,शुभ विवाह लिखा वो दूल्हे का घर जो काजल की कोठरी बन चुका था को देख कर उन्होंने कहा था कि अपनों के अलविदा होने से मैं आहत ही नहीं,गहरी चिंता में हूँ कि इन परिवारों को अब कैसे सम्बल दिया जाये, इनकी तकलीफ़ कैसे बाटी जाए ? 

उन्होंने शुक्रवार को भी सहयोग में जुटे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर यही कहा है कि यह पीड़ितों को गले लगाने को समय है।अपनों को खोने का जो दर्द जो इन्हें मिला है,उसे कम करने की जरूरत है। इनका हाथ पकड़ कर इनका सहारा बनने की जरूरत है।इनके लिए इंतज़ाम में कोई कमी न रहनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर से पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि मैं हूँ ना।

श्रीमती राजे ने कहा पीड़ित परिवारों को जो ज़ख़्म मिलें है उनकी भरपाई तो नहीं की जा सकती,लेकिन उनके साथ खड़े रहकर हम उनके घाव तो कम कर ही सकते हैं।


Previous
Next

Related Posts