


फिजिकल रिलेशन का दबाव बनाने आरोप में गिरफ्तार हुए राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर और बिचौलिए स्टूडेंट को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया । जहां से कोर्ट ने दोनों को 25 दिसंबर तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ता आतिश सक्सेना ने पुलिस सुरक्षा में ही आरोपी प्रोफेसर के थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। अदालत परिसर में अधिवक्ताओं का जमावड़ा लग गया। हंगामे के हालात बन गए। मौके पर एसटीएफ के जवानों को बुलाना पड़ा।
4 बजे करीब आरोपियो को कोर्ट में पेश किया गया। करीब 1 घंटे से बाद जैसे आरोपियों को पेशी के बाद नीचे लगा गया। उस दौरान एसटीएफ और पुलिस के जवानों ने सुरक्षा घेरा बना लिया था। जैसे ही आरोपियों को गाड़ी में बैठाने लगे, सामने से अधिवक्ताओं ने आकर आरोपी के थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद एसटीएफ और अधिवक्ताओं में बहस हो गई।