Saturday, 29 August 2026

एसएमएस मेडिकल कॉलेज की महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने जहर खाकर सुसाइड करने का किया प्रयास, गंभीर हालत में कराया आईसीयू में भर्ती


एसएमएस मेडिकल कॉलेज की महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने जहर खाकर सुसाइड करने का किया प्रयास, गंभीर हालत में कराया आईसीयू में भर्ती

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज की महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने गुरुवार सुबह पीजी गर्ल्स हॉस्टल के रूम में जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया । मेडिकल आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

थानाधिकारी नवरतन धोलिया ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली नितिका ने सुसाइड का प्रयास किया है। वह राजापार्क स्थित गर्ल्स छात्रावास में रहती है। नितिका तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह जेके लोन हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत थी। सुबह करीब 8 बजे उसने हॉस्टल के रुम में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर साथी रेजीडेंस महिला डॉक्टर्स में हंगामा मच गया। हॉस्टल वर्क्स के साथ मिलकर रेजीडेंस ने नितिका को एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। नितिका की हालत गंभीर होने पर मेडिकल आईसीयू में इलाज चल रहा है।

एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस मेडिकल सूचना पर अस्पताल पहुंची। थानाधिकारी नवरतन धोलिया ने बताया कि नितिका बेसुध हालत में है। जिसके कारण उसके बयान भी नहीं लिए जा सकते। हॉस्टल में साथ रहने वाली महिला रेजीडेंट डॉक्टर्स से पूछताछ की जा रही है। अभी तक पता नहीं चल सका है नितिका ने कौन-सा जहर खाया है और क्यों खाया है। पूछताछ में सामने आया है कि नितिका पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी।


    Previous
    Next

    Related Posts