Saturday, 29 August 2026

संगठन तंत्र और विचारों से जीतेंगे : चंद्रशेखर


संगठन तंत्र और विचारों से जीतेंगे :  चंद्रशेखर

भाजपा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार के जंगलराज भ्रष्टाचार तथा कुशासन के विरुद्ध जनाक्रोश यात्रा 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चली जनाक्रोश यात्रा की सफलता तथा आकलन को लेकर भाजपा  बाड़मेर चौहटन और बायतु विधानसभा की संयुक्त बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में हुआ। 

शिव विधानसभा का शिव में हुआ उक्त बैठक में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने जनाक्रोश यात्रा की समीक्षा तथा हर घर बूथ महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जनाक्रोश यात्रा पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न हुई लोगों ने कहा कि हमारी समस्या को सुनने वाला कोई आया है अब विधानसभा वार आम सभाओं का आयोजन होना है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना सशक्त होगा पार्टी उतनी ही मजबूत होगी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में चौपाल मुक्कड़ तथा आम सभाओं में लगभग दो करोड़ लोग पहुंचे  और  50 लाख मिस कॉल आई 600 से अधिक महिला चौपाल तथा 1000 से अधिक युवा चौपाले संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि जहां पार्टी नहीं पहुंची वहां पहुंचाना है जहां पहुंची वहां व्यवस्थित करना है जहां व्यवस्थित भी वहां स्थाई बनाना है  इसके लिए कार्यकर्ताओं को काम करना है आने वाला 2023 का विधानसभा चुनाव तथा 2024 का लोकसभा चुनाव संगठन तंत्र और विचारों से जीतेंगे। सशक्त मंडल सशक्त बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पार्टी का प्रमुख कार्य है। उन्होंने कहा कि हमें स्थाई विजय की ओर बढ़ना है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष आदु राम मेघवाल पूरे जिले की जन आक्रोश यात्रा का खाका बताया उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की आपसी फूट ने राज्य का बेड़ा गर्त कर दिया है। जब ये आपस में ही लड़ते रहते है तो जनता का क्या भला करेंगे। उन्होने कहा कि आज प्रदेश का किसान अपनी कर्जा माफी का इंतजार कर रहा है परन्तु सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भी किसान से किया गया वादा पुरा नही किया गया है। मंच संचालन जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने किया धन्यवाद एडवोकेट रूप सिंह राठौड़ ने दिया

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आदु राम मेघवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल एडवोकेट स्वरूप सिंह राठौड़, जिला महामंत्री बालाराम मूड एवं स्वरूप सिंह खारा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गंगा विशन अग्रवाल, नखत सिंह कालेवा, पुरखाराम मांजू, जिला मंत्री अनीता चौहान, रमेश शर्मा, देवीलाल कुमावत, मुस्कान मेघवाल, धन सिंह मौसेरी, जिला प्रवक्ता ललित बोथरा, पूर्व मंत्री अशरफ अली तेली, नरपत मूड, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनंत राम विश्नोई, जिला कोषाध्यक्ष मूल सिंह राजपुरोहित, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, प्रधान मुकेश कोली, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह भादू, रमेश सिंह, इंदा नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चंदक, अंबालाल अलबेला, माना राम बेनीवाल, आनंद पुरोहित, भोपा राम सारण, सवाई सिंह राठौड़, चंपत सिंह भंवरिया, डालूराम भुक्कड़, दाऊ लाल कुमावत, दीपक कड़वासरा, दिनेश बिश्नोई, वीर सिंह भाटी, ईश्वर नवल सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चों के अध्यक्ष सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Previous
Next

Related Posts