


राजभवन में 9.5 करोड़ की लागत से तैयार ‘संविधान पार्क’ का उद्घाटन 3 जनवरी को कराए जाने की तैयारी की जा रही है। स्मार्ट सिटी के बजट से यह संविधान पार्क तैयार किया गया है।राज्यपाल का कलराज मिश्र इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुलाने की योजना बनाई जा रही हैं। उद्घाटन के लिए राजभवन ने यूडीएच को भी लिखा है।
उद्घाटन के बाद राजभवन ने बनाए गए संविधान पार्क कोआमजन और विद्यार्थी देख सकेंगे । इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संविधान पार्क में संविधान के गठन में योगदान देने वाली विभूतियों की प्रतिमाएं, उनके योगदान व संविधान की संरचना और उसके वास्तविक मूल्यों को शिलालेखों पर उकेरा गया।
संविधान की जानकारी का विभिन्न खंडों में विभाजन, प्रतिमाओं व शिलालेखों को वॉक-वे के पास स्थापित कर श्रव्य-दृश्य माध्यम से आकर्षक बनाया गया। महात्मा गांधी की 10 गुणा 12 फीट की चरखा चलाते गन मेटल की मूर्ति लगाई गई है। महाराणा प्रताप की उनके प्रिय घोड़े चेतक के साथ सफेद मार्बल की प्रतिमा स्थापित की गई है।