


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने मंगलवार को अपनी बेटी के साथ एसएमएस स्टेडियम पहुंचकर एक बार फिर आरसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। वही डॉ. सीपी जोशी गुट के गिरिराज सनाढ्य और नांदू गुट के मुकेश शाह ने भी नामांकन अध्यक्ष पद के लिए बना है। अब अगर तीनों प्रत्याशी चुनाव लड़ते हैं तो यह मुकाबला तिकोना होकर वैभव गहलोत के सामने जीत के लिए एक नई पैदा हो जाएगी। आरसीए चुनाव में राजेंद्र सिंह नांदू गुट से अध्यक्ष पद पर मुकेश शाह, उपाध्यक्ष पर मुकेश शाह, कोषाध्यक्ष पर विनोद सारण, एग्जीक्यूटिव मेंबर पर अरुण सिंह, संयुक्त सचिव पर शत्रुघ्न तिवारी और सचिव पद पर आरएस नांदू ने नामांकन किया है। नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी 3 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 'राजस्थान में फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन होने लगा है। जल्द ही दो नए स्टेडियम प्रदेश को मिल जाएंगे। इससे यहां के खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। मुझे उम्मीद है कि सभी जिला संघ मिलकर प्रदेश के क्रिकेट को बढ़ाने में हमारा साथ देंगे। अब यह देखना यह भी है कि डॉ. सीपी जोशी वैभव गहलोत के पक्ष में अपने गुट के गिरिराज सनाढ्य का नामांकन वापस लेंगे या नहीं पूर्ण राम अगर मुकाबला तिकोना हुआ तो निश्चित तौर पर वैभव गहलोत की जीत पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा। चुनाव रोचक हो गया है। चुनाव अधिकारी भी पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा है। चुनाव रोचक होगा और आने वाले 2 दिन निश्चित तौर पर राजस्थान की क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया जाएगा। सीएम गहलोत अब अपने पुत्र को जिताने के लिए क्या नई राजनीति समीकरण तय करेंगे यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। लेकिन जो कुछ क्रिकेट की राजनीति में आज अध्यक्ष पद पर तीन लोगों की दावेदारी से सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की चिंताएं बढ़ा दी है। सीपी जोशी गुट के गिरिराज सनाढ्य ने अध्यक्ष पद पर नामांकन किसके कहने पर किया है यह तो अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन 2 दिन में सब कुछ सामने आ जाएगा। आरसीए के चुनाव मे हाल फिलहाल एक कर्मचारी के असम्मानजनक शब्दों ने गिरिराज सनाढ्य को नामांकन भरवा दिया है।बाकी गिरिराज सनाढ्य की पद-चुनाव मे दिलचस्पी नहीं है। आरसीए चुनाव में वैभव गहलोत के खिलाफ अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले राजसंमद जिला क्रिकेट ऐसोसिएशन के गिरिराज सनाढ्य ने बताया कि आजकल आरसीए के हाल फिलहाल एक कर्मचारी द्वारा मैरे साथ असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग किया।"जिससे मैने अध्यक्ष पद का नामांकन भरा है। सनाढ्य ने साफ कहा कि डॉ.सीपी जोशी के साथ मै पहले भी था ओर आज भी हूँ। उनके आदेश का अमल करुंगा"। सनाढ्य ने बताया कि मैंने पिछले चार साल से आरसीए बैठको का कोई टीए-डीए ओर भत्ता तक स्वीकार नहीं किया। न ही मुझे आरसीए मे अब किसी पद मे दिलचस्पी नहीं है। मैं आरसीए सचिन, संयुक्त सचिव पद पर रह चुका। आरसीए के पिछले चुनाव में भी मुझे वैभव गहलोत ग्रुप्स से संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लडने, नामांकन दाखिल करने की आँफर दी गई थी। तब भी मैने संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लडने से इंकार कर दिया था। गिरिराज सनाढ्य से खास बातचीत में सनाढ्य द्वारा अध्यक्ष पद नामांकन वापस लेने के पक्के आसार है।जिससे वैभव गहलोत के पुनः आरसीए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की खासी संभावना है।आरसीए के सूत्रो के मुताबिक राजसंमद जिला क्रिकेट ऐसोसिएशन मे आरसीए चुनाव में मतदान करने की प्रोक्सी राजसंमद नगर परिषद चैयरमैन अशोक टांक को प्रदान करने के संकेत दिए हैं। आरसीए कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पद के कुछ 6 पदों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए 6 दिन का चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इसमें सबसे पहले वोटर लिस्ट जारी की गई है। जिसपर आपत्ति आने पर सुनवाई के बाद नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद नामांकन वापसी के लिए उम्मीदवारों को वक्त दिया जाएगा। वहीं, चुनाव अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद वोटिंग और काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अजमेर से राजेश भडाना, अलवर से पवन गोयल, बांसवाड़ा से मनीष देव जोशी, बारां से अभिनव जैन, बाड़मेर से देवाराम चौधरी, भरतपुर से शत्रुघ्न तिवाड़ी, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा, बीकानेर से रतन सिंह, बूंदी से राजकुमार माथुर, चित्तौड़गढ़ से शक्ति सिंह, चुरू से सुशील शर्मा, दौसा से प्रदीप नागर, धौलपुर से सोमेंद्र तिवाड़ी, डूंगरपुर से सुशील जैन, हनुमानगढ़ से मनीष धारनिया, जयपुर से अमितराज, जैसलमेर से विमल शर्मा, जालौर से सतीश व्यास, झालावाड़ से फारुख, झुंझुनूं से राजेंद्र राठौड़, जोधपुर से शैतान सिंह, करौली से शिवचरण माली, कोटा से अमीन पठान, नागौर से राजेंद्र नांदु, पाली से धर्मवीर, प्रतापगढ़ से चंद्रेश आंजना, राजसमंद से गिरिराज सनाढ्य, सवाई माधोपुर से सुमित गर्ग, सीकर से सुभाष जोशी , सिरोही से संयम लोढा, श्रीगंगानगर से विनोद सहारण, टोंक से विवेक व्यास और उदयपुर से महेंद्र शर्मा के नाम के साथ ही तीन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में सलीम दुर्रानी, गगन खोड़ा और पंकज सिंह शामिल 30 सितंबर को वोट दे सकेंगे। राजसमंद से सचिव रहे गिरिराज सनाढ्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनके वोट को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है।