Saturday, 29 August 2026

गला दबाकर मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर से किया महिला से गैंगरेप,अपराधी फरार, अस्पताल में हालत गंभीर


गला दबाकर मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर से किया महिला से गैंगरेप,अपराधी फरार, अस्पताल में हालत गंभीर

मुहाना क्षेत्र में मंगलवार को तड़के सुबह महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर की टंकी में पानी खत्म होने पर महिला नजदीक खुले मैदान में शौच के लिए निकली थी, तभी घात लगाकर बैठे दो युवकों ने महिला को पकड़ लिया। एक ने महिला का गला दबा दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जबकि दूसरे ने महिला से बलात्कार किया। वारदात के बाद दोनों युवक भाग गए।

घटना के बाद से महिला के लगातार रक्तस्राव होने लगा। सुबह करीब दस बजे महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब पुलिस को वारदात का पता चला। डॉग स्क्वॉयड मौके पर बुलाया गया, लेकिन रेप करने वाले लोगों का पुलिस को कोई सुराग अभी तक हाथ नहीं लगा है। मंगलवार शाम को एसएसएल टीम ने भी घटना स्थल पर मौका मुआयना किया।

एसीपी (प्रशिक्षु आइपीएस) मानसरोवर हरिशंकर यादव ने बताया कि महिला एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। मंगलवार सुबह घर पर पानी नहीं होने पर नजदीक खुले में शौच के लिए गई थी, तभी दो युवकों ने उसको पकड़ लिया और एक युवक ने गला दबा दिया और दूसरे ने बलात्कार किया। कॉलोनी में महिला का घर अंतिम छोर पर है। उसके आगे खाली बड़ा भूखंड है, जिसमें झाडिय़ां हैं। इसका फायदा उठाते हुए इन दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की कई टीमें गठित की है और दोनों युवकों की तेजी से तलाश की जा रही है। मुहाने थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।



Previous
Next

Related Posts