Saturday, 29 August 2026

पायलट ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी और सीएम गहलोत को पत्र लिखकर जोधपुर गैस सिलेण्डर दुखांतिका के पीड़ितों को अधिकाधिक मुआवजा देने की मांग की


पायलट ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी और सीएम गहलोत को पत्र लिखकर जोधपुर गैस सिलेण्डर दुखांतिका के पीड़ितों को अधिकाधिक मुआवजा देने की मांग की

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर जोधपुर के शेरगढ़ स्थित ग्राम भूंगरा में हुए गैस सिलेण्डर दुखांतिका के मृतकों के परिजनों एवं घायलों को विशेष पैकेज जारी कर अधिकाधिक आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीपसिंह पुरी को पत्र लिखकर पायलट ने मांग की है कि गैस सिलेण्डर दुखांतिका के मृतकों के परिजनों एवं घायलों को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से अधिकाधिक आर्थिक मुआवजा उपलब्ध करवाया जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य सरकार की ओर से भी इस दुखांतिका के मृतकों के परिजनों  और घायलों को विशेष पैकेज जारी कर आर्थिक मुआवजा दिया  जाए और मृतकों एवं घायलों के परिजनों में से एक-एक सदस्य को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि इस दुखांतिका में अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 15 लोग अस्पताल में भर्ती है जिनमें से कईयों की हालत गंभीर है। इस दुखांतिका में अनेकों परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके है। ग्राम भूंगरा में हुई इस हृदयविदारक दुखांतिका के पीड़ितों को अधिकाधिक आर्थिक मुआवजा देकर सम्बल प्रदान किया जाना चाहिए।



Previous
Next

Related Posts