


नगर निगम ग्रेटर, जयपुर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने कहा की राजस्थान की भूमि को गौरवान्चित करने वालेपूर्व उपराष्ट्रपति स्व० भैरोसिंह शेखावत के नाम से टोंक रोड का नामकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भैरोसिंह शेखावत की स्मृति को अगर बनाए रखने के लिए टोक रोड का नाम अजमेरी गेट से नगर निगम की सीमा तक भैरोसिंह शेखावत मार्ग अथवा रोड किया जाना चाहिये।
शेखावत ना सिर्फ राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे यही वे उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले पहले राजस्थानी भी बने शेखावत के मुख्यमंत्री काल में राजस्थान में गरीब को गणेश मानकर लागू की गई अन्तोदय योजना ही आज भी जनकल्याणकारी सरकारों के कार्य करने की प्रेरणा बनी कोई है।
उन्होंने कहा की इस संबंध में पहले भी 17 अक्टूबर 2021 को कार्यकारिणी समिति की सभा में यह प्रस्ताव लाने के लिये महापौर को नोटशीट लिखी थी लेकिन हाल ही में कोई कार्यकारिणी की सभा में इस संबंध में प्रस्ताव नहीं आ पाया था। इसीलिए उन्होंने महापौर डॉ. सोम्या गुर्जर जी को पुनः पत्र लिखकर इस संबंध में स्पष्ट प्रस्ताव आगामी कार्यकारिणी सभा में लाने का आग्रह किया है ताकि स्व० भैरोसिंह शेखावत मार्ग और रोड के प्रस्ताव को आलीजामा पहनाया जा सकें।