


अहमदपुरा एवं बोरदा तन बनास नदी में अवैध बजरी खनन किए जाने का लीज धारक पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है।
ग्रामीणों नन्दलाल,छोटू,हंसराज,भगीरथ,रामफूल,राजेश आदि ने ज्ञापन में राजस्व विभाग, खनिज एवं पुलिस प्रशासन पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप लगाया है।खसरा नम्बर1 व2 का कुल क्षेत्र शत प्रतिशत लीज का होना बताते हुए इसमे कोई प्रतिबंधित क्षेत्र नही होना बताते है।
ज्ञापन में लिखा है कि मिलीभगत से बजरी लीज धारक के व्यक्तियों द्धारा एलएनटी मशीनों से नियम विरूद्ध अवैध खनन किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से मांग की है कि बनास नदी में जिन कुंओं से सिंचाई की जाती है। उनको बचाया जाना जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि बनास नदी में अवैध बजरी खनन को रुकवाया जाए।