Saturday, 29 August 2026

निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल के जन्मदिन को 62 वार्डवासियों ने धुमधाम से मनाया


निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल के जन्मदिन को 62 वार्डवासियों ने धुमधाम से मनाया

नगर निगम के निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल  के जन्मदिन पर शहर के कई स्थानों पर उनके समर्थको ने उनका स्वागत कर केक कांटा।

वार्ड 62 के स्थानीय निवासियों व युवाओं ने घुघरा घाटी कच्ची बस्ती में ढोल ढमाको और डीजे की धुन पर पार्षद तुनवाल का फुलमालाओँ और साफा बाँधकर स्वागत किया। साथ ही युवाओं ने डीजे की धुनों पर डाँस कर केक कांटा। इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र तुनवाल भी युवाओं के स्नेह से भावविभोर होकर डीजे की धुन पर युवाओं के साथ डाँस करते दिखे।

वही वार्डवासियों का कहना रहा कि पार्षद तुनवाल हर समय बस्ती वासियों की सेवा के लिए दुखः सुख में  तत्पर रहते है। साथ ही पार्षद नरेन्द्र तुनवाल और उनके समर्थक लावारिस रूप छोड़ी गई  गायों और मुुक जानवारों के बीमार होने के पर स्वयं के खर्च पर उनकी सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है। 

जन्मदिन के मौके पर वार्ड के निवासियों ने उनको बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर उनके राजनितिक भविष्य की तरक्की की कामना की ।



Previous
Next

Related Posts