Saturday, 29 August 2026

एबीवीपी ने लाँ कॉलेज प्राचार्य को डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम प्रर्दशन कर ज्ञापन सौपा


एबीवीपी ने लाँ कॉलेज प्राचार्य को डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम प्रर्दशन कर ज्ञापन सौपा

राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति के नाम राजकीय विधि महाविद्यालय प्राचार्य विभा शर्मा को एलएलबी प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम को संशोधित करने और रोके गए परिणामो को जल्द जारी करने को लेकर सोमवार को लाँ कॉलेज में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

सभी विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मुख्य द्वारा पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि विधि स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसमे कुछ विद्यार्थियो का परिणाम रोका गया और कई विद्यार्थियो के प्रथम वर्ष में जनरल कॉन्ट्रैक्ट और इंग्लिश द्वितीय वर्ष में जूरिप्रूडेंस विषय में सभी विद्यार्थियों को कम अंक दिए। जोकि विश्वविद्यालय द्वारा लापरवाही और तकनीकी खामियों को दर्शाता है।

जिसमें मांग करते हुए एबीवीपी  इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी और राजेंद्र कालस , रामदेव प्रजापत ने बताया कि एलएलबी प्रथम और द्वितीय वर्ष का जो विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी किया है वह न्याय संगत नहीं है और कई विद्यार्थियों के कारण ही परिणाम को रोक लिया गया है जिसे शीघ्र जारी किया जाए, विद्यार्थियों मे आक्रोश है क्योकि जारी परीक्षा परिणाम में गड़बड़ हुई है अन्यथा विषयों में सभी विद्यार्थियों के इतने कम नंबर नहीं आते निश्चित ही परीक्षा परिणाम की जांच कर विधार्थियो के हित मे निर्णय लिया जाना, दो विषयों में अत्यंत कम नंबर दिए जा रहे हैं इस विषय की जांच कर विधि स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम को संशोधित किया जाए। विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों की इन जायज मांगों को मानकर विद्यार्थी हित में निर्णय लेना चाहिए क्योंकि यह मांगे अत्यंत महत्वपूर्ण है। एबीवीपी की मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किए जाने पर विद्यार्थी मानसिक प्रताड़ना के कारण यदि कुछ करते हैं तो समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर इकाई उपाध्यक्ष रामदेव प्रजापत, इकाई सचिव अमित पुरोहित, किशोर कुमावत, रामकुमार, जयंत साहू, रानी कंडारा, योगेश, कायनात, हर्षिता सेन, शीतल, मिताली सोनी, प्रमोद सिंह, किरण, रानो, नेहा, लखन, समीर, श्रेय, भावना, रामचंद्र, गोपाल, विनायक, दीपेश, ज्योति, पूजा, आरती, दीपक, दिनेश चौधरी, अब्दुल, शहजाद सहित कई लाँ कॉलेज के विद्यार्थी  उपस्थित रहे।



Previous
Next

Related Posts