Saturday, 29 August 2026

108 इमरजेंसी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए नई 167 एम्बुलेंस मिली, जयपुर को 12 गाड़ियां


108 इमरजेंसी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए नई 167 एम्बुलेंस मिली, जयपुर को 12 गाड़ियां

प्रदेश में चल रही 108 एम्बुलेंस सर्विस को बेहतर बनाने के लिए अब 167 नई एम्बुलेंस  उपलब्ध कराई गई  है। नई एम्बुलेंस सोमवार को जिलेवार आवंटित करके जयपुर से रवाना की गई है। इन एम्बुलेंस के शामिल होने से छोटे शहरों में भी मरीजों को अब एम्बुलेंस के लिए ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

 चिकित्सा विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि 108 सर्विस दे रही कंपनी को पुरानी एम्बुलेंस की जगह इन नई 167 एम्बुलेंस का उपयोग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से चल रही इन पुरानी एम्बुलेंस के बीच राह में खराब होने शिकायतें मिल रही थी। इस कारण कई बार मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाने में काफी ज्यादा परेशानी होने लगी थी।

उन्होंने बताया कि आज इन 167 एम्बुलेंस को जिलेवार आवंटित किया है। इसमें जोधपुर, उदयुपर में 15-15, अलवर में 14, नागौर में 11, झुंझुनूं में 9, श्रीगंगानगर में 10, जयपुर प्रथम और सीकर में 7-7, भरतपुर, करौली, कोटा में 6-6, बूंदी, पाली, सवाईमाधोपुर, जयपुर द्वितीय और बाड़मेर में 5-5, डूंगरपुर, चूरू, भीलवा़ड़ा में 4-4, चित्तौडगढ़, जैसलमेर, जालौर में 3-3, अजमेर, बीकानेर, सिरोही, बांसवाड़ा, हनुमानगढ़, झालावाड़ में 2-2, प्रतापगढ़, राजसमंद और टोंक में 1-1 एम्बुलेंस आवंटित की है।



Previous
Next

Related Posts