Saturday, 29 August 2026

विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवाडी ने बाह्मण समाज की गरीब विधवा महिलाओं को पाँच सौ रुपये प्रतिमाह देने का किया संकल्प


विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवाडी ने बाह्मण समाज की गरीब विधवा महिलाओं को पाँच सौ रुपये प्रतिमाह देने का किया संकल्प

विप्र सेना ने डीआरएम आफिस के पास स्थित गौड़ धर्मशाला माँलरोड पर ब्राह्मणो के सम्मान और भविष्य के चिंतन हेतु मंथन कार्यक्रम  का आयोजन रविवार को किया ।

 मंथन कार्यक्रम में  विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवाडी ने ब्राह्मणों को सम्बोधित करते हुए  यह संकल्प लिया कि वर्ष 2025 तक प्रदेश की सभी आर्थिक कमजोर ब्राहमण विधवा महिलाओं को प्रतिमाह पॉंच सौ रुपये विप्र सेना द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करेगें। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक विप्र सेना ने एक करोड़ से ज्यादा की राशि आर्थिक रूप गरीब ब्राह्मणों परिवारों को सहायता स्वरूप प्रदान करवा चुके है। जिसमें अधिकाश सहायता राशि  मृतक ब्राहमण परिवार के आश्रितों को दे चुके है।

भगवान परशुराम जी की मूर्ति के सामने सभी ब्राहमण समाज के लोगो को कार्यक्रम में संकल्प दिलवाया कि किसी भी आर्थिक कमजोर ब्राह्मण परिवार की मदद जरूर करे।

अजमेर के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी के आत्मदाह करने के बाद   हुए समझौते में मृतक पुजारी के परिवार को पांच लाख की सहायता अभी तक नही दिये जाने पर ब्राह्मण नेता बलराम शर्मा ने कहा तो विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवाडी ने नाराजगी प्रकट कर विप्र सेना के कार्यकताओं से कहा कि जल्द मृतक पुजारी के परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाई जाये।

वही ईडब्ल्यूएसआरक्षण के सन्दर्भ में निजी शिक्षण सस्थाओं द्धारा लाभ नही दिये जाने पर कहा कि जल्द सरकार से वार्ता की जायेगी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ भी एमबीबीएस में निजी शिक्षण सस्थाओं को देना होगा।

विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवाड़ी ने कहा कि देश भर में विप्र सेना में लाखों बाह्राण युवा , बुजर्ग , महिलायें जुड रही है और विप्र सेना किसी भी राजनिति पार्टी को सपोर्ट नही करती है। सिर्फ बाह्मणों को एकजुट करना ही उनका मकसद है जिससे आर्थिक कमजोर वर्ग के बाह्राण परिवारों की सहायता करे और  उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करवा सके।

ब्राह्मणों के सम्मान और भविष्य के चिंतन हेतु मंथन कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए जिसमें पार्षद ज्ञान सारस्वत, कपिल सारस्वत, पुलिस अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा, एडवोकेट योगेन्द्र ओझा, नितिन शर्मा , रागिनी चतुर्वेदी, मीना शर्मा बलराम शर्मा, राजेश ओझा ,विप्र सेना के नरेश मुदगल , गुंजन शर्मा सहित कई विप्र सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



Previous
Next

Related Posts