


सेंट स्टीवंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़ में कक्षा 9वीं से 12वीं के सीनियर वर्ग में छात्रा वर्ग में कक्षा दसवीं की छात्रा लॉन टेनिस खिलाड़ी जेनिस मनोज ओझा (गोल्ड हाउस)ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 66 वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट में जेनिस मनोज ओझा नेशनल कैम्प में सलेक्ट हुई है और व्यक्तिगत खेल स्पर्धा में आयु वर्ग 19 में राजस्थान की नंबर 2 खिलाड़ी ( उपविजेता ) बन कर स्कूल और अजमेर का नाम रोशन किया हैं।जबकि टीम स्पर्धा में अजमेर को प्रथम बार विजेता का खिताब जिताने में जेनिस मनोज ओझा ने खेल में उत्कर्ष प्रदर्शन किया था।
सेंट स्टीवंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।दौड़ का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका भारती तौलंबिया ने झंडी दिखाकर किया।
प्राचार्य प्रयाग सिंह राजपुरोहित ने बताया की क्रॉस कंट्री मे कक्षा 6 से 12 तक के 190 विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्रॉस कंट्री दौड़ में सभी बच्चों ने उत्साह दिखाया जिसमें कक्षा 6 से 8 के जूनियर वर्ग में 8 वीं की छात्रा खुशी पायल,हेमलता(रेड हाउस) सोनू गुर्जर (गोल्ड हाउस) तथा छात्र वर्ग में कक्षा 8वीं के छात्र आकाश प्रजापति,रक्षित माथुर,अविनाश मूलचंदानी(ब्लू हाउस)ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग की नूतन चौधरी ने द्वितीय,कक्षा 12 वीं कला वर्ग की जानवी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जबकि छात्र वर्ग में कक्षा 12 वीं विज्ञान के हर्षित प्रजापति,कक्षा 9वीं के अनिरुद्ध राठौड़ और कक्षा 12 वीं वाणिज्य के देव किशन मीरचंदानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।