Saturday, 29 August 2026

जयपुर शहर भाजपा उपाध्यक्ष अजय पारीक की कार्यकर्ता विजय बालानी से पैसे लेकर पद देने के आरोप के मामले में भाजपा मुख्यालय पर हुई हाथापाई


जयपुर शहर भाजपा उपाध्यक्ष अजय पारीक की कार्यकर्ता विजय बालानी से पैसे लेकर पद देने के आरोप के मामले में भाजपा मुख्यालय पर हुई हाथापाई

जयपुर शहर भाजपा में अब पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों पर पैसे लेकर पद देने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बात को लेकर भाजपा शहर उपाध्यक्ष और कार्यकर्ता के बीच इतनी बढ़ गई कि हाथापाई पर उतर आए। इतना ही नहीं दोनों बीच सड़क पर एक-दूसरे को जमकर गालियां देने लगे। 

शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय पर शामिल हुए थे। इस दौरान भाजपा  शहर उपाध्यक्ष अजय पारीक की भाजपा  कार्यकर्ता विजय बालानी से पैसे लेकर पद देने के आरोप पर बहस हो गई। इस दौरान अजय पारीक ने बालानी को गाली देते हुए उनकी तरफ डस्टबिन फेंक मारने की कोशिश की। लेकिन वहां माैजूद शहर महामंत्री कुलवंत सिंह ने मामला शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन, बालानी ने भी उन पर भी रुपए देकर रुपए लेकर पद नहीं देने का आरोप लगाया। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामला शांत करवाया।

भाजपा  कार्यकर्ता विजय मालानी ने कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहा हूं। साल 2020 में जब राघव शर्मा अध्यक्ष बने। तब से मैं लगातार सक्रिय तौर पर शहर में काम कर रहा था। जब शहर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तो मुझे शामिल नहीं किया गया। विजय मालानी ने आरोप लगाया कि शहर महामंत्री कुलवंत सिंह और उपाध्यक्ष अजय पारीक ने कई बार पार्टी का हवाला देकर मुझसे पैसों की डिमांड की। यहां तक की हर दिन गुटखा और शराब के लिए भी मुझसे ही कहने लगे। मैं भी लगातार उन पर खर्चा करता रहा।

लेकिन जब पद देने की बात आई तब दोनों ने मेरा नाम ही कटवा दिया। वहीं जब शनिवार को मैं पार्टी मुख्यालय पहुंचा तो अजय पारीक मुझे गालियां देने लगे और मुझे मारने की भी कोशिश की। इसके बचाव मेंं मैंने भी पलटवार किया था। अब इस पूरे मामले को लेकर मैं पार्टी आलाकमान से दोनों पदाधिकारियों की शिकायत करूंगा।

शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि मेरे पास भी इस मामले की शिकायत आई है। ऐसे में दोनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से बातचीत के बाद ही इस मामले पर कोई फैसला लूंगा। पार्टी किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं की है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को सभी जगह आने की स्वतंत्रता है।


Previous
Next

Related Posts