Saturday, 29 August 2026

हाईकमान ने सत्ता और संगठन के विवाद को सुलझाने के लिए 23 दिसंबर को दिल्ली में बुलाई बैठक


हाईकमान ने सत्ता और संगठन के विवाद को सुलझाने के लिए 23 दिसंबर को दिल्ली में बुलाई बैठक

कांग्रेस हाईकमान की ओर से राजस्थान में सत्ता और संगठन के विभाग को समाप्त करने के लिए नई दिल्ली में 23 दिसंबर को अहम बैठक करने का फैसला किया है । इस  महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैठक में सचिन पायलट को बुलाया गया है या नहीं इस बैठक में बगावत करने वाले तीनों नेताओं को नोटिस और अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा।

बगावत करने वाले संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल,  सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री  डॉ.महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस दिया था।पिछली 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की जयपुर में बैठक होनी थी और सभी विधायकों को इसमें आना था लेकिन देर रात तक भी गहलोत समर्थक विधायकों की नाराजगी के चलते नहीं विधायक दल की बैठक नहीं हो पाई थी और ऐसे में आलाकमान को अधिकार देने का एक लाइन का प्रस्ताव भी अटक गया था और प्रभारी अजय माकन और पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे अगले दिन दिल्ली लौट गए थे। इसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मामला गंभीरता से लेते हुए अनुशासन समिति को यह मामला सौंप दिया था । 

अनुशासन समिति  के सदस्य तारिक अनवर के माध्यम से तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब देने का आदेश दिया था। इस बीच मामला की गंभीरता को लेते हुए मुख्यमंत्री  अशोक  गहलोत ने किसी तरह से सोनिया गांधी  के समक्ष पहुंचकर खुले रूप से माफी मांगी थी और वादा किया था कि वे कांग्रेस की परंपरा को कायम रखते हुए हाईकमान के निर्देशों की पालना कराएंगे। लेकिन यह मामला 80 दिन बाद भी आज भी पेचीदा बना हुआ है। राजस्थान में संगठन और सत्ता में परिवर्तन का मामला उलझा हुआ है।

अब संगठन महामंत्री  केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि तीनों दोषी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई लंबित है किसी को माफी नहीं दी गई है। धारीवाल, जोशी और राठौड़ ने पिछले दिनों अपना जवाब भी भेज दिया था। इनमें से सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने गत सोमवार को ईमेल के जरिए जवाब भिजवाया हैं और उसमें उस दिन की परिस्थितियों की जानकारी दी हैं और खुद की भी स्थिति स्पष्ट की है। इस बीच धारीवाल, जोशी, राठौड़ दिल्ली भी गए और कुछ नेताओं से मुलाकात की थी।



Previous
Next

Related Posts