Saturday, 29 August 2026

राजस्थानी युवा समिति का 'हेलो मायड़ भासा रो" कार्यक्रम 18 दिसम्बर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय के खुले रंगमंच पर


राजस्थानी युवा समिति का 'हेलो मायड़ भासा रो" कार्यक्रम 18 दिसम्बर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय के खुले रंगमंच पर

राजस्थानी युवा समिति का 'हेलो मायड़ भासा रो' कार्यक्रम का आयोजन 18 दिसम्बर शाम 4:30 बजे से मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के खुले रंगमंच पर होगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण राजपुरोहित ने बताया की युवाओ को राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए आंदोलन से जोडने के लिये जन आंदोलन बनाने के लिये राजस्थानी युवा समिति राज्य के अंदर घूम घूम कर 'हेलो मायड़ भासा रो' कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम के मारफत राजस्थानी भासा की मान्यता का महत्व युवाओ तक पहुँचाने की कोशिश हो रही है।

समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण मकवाणा ने बताया के राजस्थानी युवा समिति पूरे प्रदेस में राजस्थानी भासा की मान्यता हेतु जागरुकता की मुहीम चला रही है, इसमे राज्य के सभी जिलो एवं संभाग की युवा शक्ति को इस अभियान से जोड़ने का काम हो रहा है। राजस्थानी युवा समिति के उदयपुर कार्यक्रम की व्यवस्था उदयपुर कार्यकारिणी द्वारा संभाली जा रही जिसमें रणवीरसिंह, राजेन्द्र सिंह चूंडावत, जगदीश, रावल राम एवं अन्य सदस्य शामिल है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी युवा समिति के राष्ट्रीय सलाहकार एवं इतिहास के अध्यापक राजवीर सिंह चलकोइ कर रहै है, उनके साथ मुख्य अथिति प्रो इंद्रवर्धन त्रिवेदी (कुलपति), छोगाराम देवासी (कुलसचिव), प्रो सी आर सुथार (अधिष्ठाता), डॉ सुरेश सालवी (विभागाध्यक्ष), जयप्रकाश पंड्या 'ज्योति पुंज', पुरुषोत्तम पल्लव, राजवीर सिंह चलकोई, रीना मेनारिया, कवि सोहन लाल चौधरी, कवि मनोज, राजेन्द्र सनाढ्य, कोमल (चिड़कली), प्रियंका दवे (मारवाड़ी उड़नपरी), जिगीषा जोशी (मेवाड़ी बाई),चिराग सेन, छैलू दान चारण एवं अन्य साहित्यकार एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सहित छात्रनेता राजस्थानी युवा समिति के इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे। प्रवेश नि:शुल्क है, 4:30 बजे से लोग प्रवेश कर सकेंगे।

समिति के संस्थापक हिमान्शु शर्मा ने बताया कि राजस्थानी भासा की मान्यता हेतु चल रहे निरंतर प्रयासो में ये मेवाड़ में सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है जहां कला एवं साहित्य जगत के लोग एक साथ एक मंच पर प्रदेश भर से भाषा की मान्यता के मुद्दे पर आकर अपनी बात रखेंगे। राजस्थानी युवा समिति के सदस्य हर जिले से इस आयोजन में पहुंच रहे है। राष्ट्रीय सलाहकार राजवीर सिंह चलकोई ने बताया कि राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिये हो रहे आयोजन में जुड़ने के लिये सभी मेवाड़ वासियो का सहयोग एवं साथ अपेक्षित है।


Previous
Next

Related Posts