Saturday, 29 August 2026

कलाकारों की समस्याओं को सरकार के सामने लाने के लिए हुआ भाजपा मुख्यालय पर चौपाल का आयोजन


कलाकारों की समस्याओं को सरकार के सामने लाने के  लिए  हुआ भाजपा मुख्यालय पर चौपाल का आयोजन

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के दूसरे चरण में पार्टी के सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ की ओर से पार्टी प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को कलाकार चौपाल आयोजित की गई। इसमें जयपुर शहर के सभी विधाओं के प्रबु़द्ध कलाकारों, साहित्यकारों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं और शिकायतों को एकत्रित किया गया। यह कलाकार चौपाल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनीष पारीक के निर्देशन में आयोजित हुई।

सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष पारीक ने कहा कि कलाकार चौपाल के माध्यम से हम कलाकारों की समस्याओं और शिकायतों को इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि सरकार का ध्यान इस ओर दिलाया जा सके साथ ही पार्टी के घोषणा पत्र में राज्य के कलाकारों की मांगों को भी रखा जा सके और सरकार के आने के बाद राज्य की कला, संस्कृति और कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए निरन्तर कार्य किया जा सके।

उन्होने कहा कि इस प्रकार की कलाकार चौपाल भाजपा के सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ की ओर से पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी। इस चौपाल में जयपुर शहर की सभी विधाओं के प्रबुद्ध कलाकारों, साहित्यकारों और पर्यटन जगत के कई बड़े नाम मौजूद रहे। इसमें सात्विक वीणा वादक पं. सलील भट्ट, सरदार इन्दर सिंह कुदरत, गोपाल सिंह राठौड़, डॉ. भारती शर्मा, रामू रामदेव, जय शंकर शर्मा, नवल किशोर डांगी, ब्रजेश कुमार, मनीष शर्मा, निनय कुमार शर्मा ‘अंकुश’, सुनील सिंह तंवर, डॉ. सुनील कुमार राही, निशांत भरतद्वाज, हेमलता कुशवाहा, नवल किशोर शर्मा, आधार शर्मा, सोनिया शर्मा, जितेन्द्र कुमार भारद्वाज, राजेन्द्र प्रसाद सहित कई नाम शामिल थे। सभी अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया और शिकायतें दर्ज करवाई।



Previous
Next

Related Posts